बोरावड़ में माइक्रो एटीएम डिजिटल पेमेंट सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ
कस्बे की पुरानी ग्राम पंचायत स्थित श्री करणी ई मित्र केंद्र पर आईडीएफसी बैंक ने माइक्रो एटीएम डिजिटल पेमेंट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित थे। समारोह की अध्यक्षता बैंक के स्टेट हैड दीपक गोयल ने की।
समारोह में दीपक गोयल ने बताया कि नागौर जिले में 105 आईबीसी सेवा केंद्र के साथ ही आज मकराना तहसील के बोरावड़, सबलपुर, बेसरोली आदि तथा परबतसर तहसील के कुंडरी में भी नए बैंकिंग सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं उप शाखा प्रबंधक प्रतीक शर्मा, प्रधान राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान उप सरपंच अयूब गौरी, पार्षद ओम प्रकाश पाटोदिया, गंगासिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, बद्री नारायण कासट, मुक्तिराम कुमावत, जावेद खान, जयसिंह कोटेचा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।