आज से मंडी में 11 से 4 बजे तक बिक्री
नागौर| जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में किसान सोमवार से अपनी जिंस सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ही बेच सकेंगे। 3 बजे के बाद कृषि मंडी में पहुंचने वाली जिंसों की बोली दूसरे दिन लगेगी। यह निर्देश मंडी में व्यापार मंडल के व्यापारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान मंडी सचिव दयानंद सिंह ने दिए है। उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर सही समय पर घर लौटे, इसलिए 4 बजे के बाद कोई भी मंडी व्यापारी किसी भी प्रकार की जिंसों की बोली नहीं लगाएंगे। निर्देशों की पालना नहीं करने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।