सोमवार से आयोजित होगा समर कैंप
नागौर| करणी कॉलोनी स्थित नव प्रभात कोचिंग क्लास में 16 अप्रेल सोमवार से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में बच्चों को नृत्य कला सिखाई जाएगी। संचालक दीनदयाल रांकावत ने बताया कि इसके अलावा बच्चों को अंग्रेजी पढ़ना, व्याकरण ज्ञान के बारे में बताया जाएगा। इच्छुक रविवार तक संस्था में नामांकन करवाना सकते है। कैंप में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष रखीं गई है।