शराब बेचने वाला फरार, 109 पव्वे जब्त
नागौर | शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली और सदर पुलिस ने अलग अलग यह कार्रवाई की। सदर पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया जबकि कोतवाली के हाथ से आरोपी फरार हाे गया। जिसकी पुलिस ने रात भर तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल नंदराम भादू ने बताया कि एसआई दीनदयाल ने कार्रवाई करते हुए बड़ली रोड पर 109 देशी शराब पव्वे बरामद किए। जबकि पुलिस को देखकर आदूराम पुत्र पदमाराम निवासी भेड़ फरार हाे गया। पुलिस ने उसकी पहचान की है। आदूराम को रात भर पुलिस तलाश करती रही। लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी वर्तमान में बच्चा खाडा निवासी है और वह रोड पर ही शराब बेच रहा था।