सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 को नागौर में
कुचामन सिटी| नागौर जिला माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में 18 अप्रैल को नागौर में पहली बार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विवाह सम्मेलन में समाज बंधुओं को शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर सैनी ने बताया कि रविवार को समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत टाक ने कुचामन क्षेत्र में समाज बंधुओं से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 80 युवक-युवतियां विवाह सूत्र बंधन में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को जिलाध्यक्ष इंद्रजीत टाक कुचामन पहुंचे और आसपास के गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को इस महायज्ञ में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जगदीशप्रसाद सिंगोदिया, खेताराम सिंगोदिया, गोपीराम माली, रामनारायण सैनी, रामनिवास जिलिया, जगदीश सैनी, भागूराम सैनी आदि मौजूद थे।