पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन में बच्चों ने की वॉल पेंटिंग, शाम को सांस्कृतिक संध्या में झूमे पुलिस कर्मी

दिन में बच्चों ने की वॉल पेंटिंग, शाम को सांस्कृतिक संध्या में झूमे पुलिस कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस लाइन परिसर में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में राजस्थानी लोकधुनों पर कलाकारों ने नृत्य किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी प्रस्तुतियां दी। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को इस उपलक्ष्य में जिला नागौर में जिला स्तर पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन नागौर की बाहरी दीवार पर सृजन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें थाना स्तर से पुलिस कांस्टेबल व जिला मुख्यालय से शिक्षण संस्था के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस लाइन की वॉल पर कई आकर्षक पेंटिग उकेरी गई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सृजन प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों, पुलिस कर्मियों के बच्चों और स्टाफ ने कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर महक पोटलिया, नताशा ने आकर्षक पेंटिंग बनाई। वहीं सदर से रामकुवार बागड़ा, सुरेश कुमार ने भाग लिया। इसके साथ ही कोतवाली से कांस्टेबल माधाराम, हेड कांस्टेबल सायरसिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...