बोलेरो चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार
नागौर | करीब 10 दिन पहले चोरी हुई बोलेरो को डेगाना पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने नागौर से दो जबकि चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को डेगाना से ही गिरफ्तार किया है। जबकि गाड़ियों को आगे बेचने वाला एक आरोपी फरार चल रहा है। डेगाना थाना प्रभारी रामवीर जाखड़ ने बताया कि गत 4 अप्रैल को राजू निवासी डेगाना की बोलेराे चोरी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने वाहन चुराने वाले जुम्मे खां तेली निवासी डेगाना को गिरफ्तार किया। पुलिस को पता चला कि उसके अहमदपुरा निवासी जगदीश के माध्यम से गाड़ी सेनणी हाल निवासी दीप कॉलोनी गुलाब जाट और फिड़ोद निवासी करणपाल को बेची है। जिस पर एसएचओ जाखड़ के नेेतृत्व में कांस्टेबल मालाराम, गुमानाराम, बजरंगलाल की गठित की गई। टीम ने जुम्मे खां, करणपाल और गुलाब को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बोलेरो चोरी करने का आरोपी अहमदपुरा निवासी जगदीश की पुलिस तलाश कर रही है।