पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी अस्पताल में युवक की जेब से 16 हजार चोरी, सीसी फुटेज मिले तब तक चोर भाग गए

निजी अस्पताल में युवक की जेब से 16 हजार चोरी, सीसी फुटेज मिले तब तक चोर भाग गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दो जेबकतरों ने एक व्यक्ति की जेब से 16 हजार रुपए चुरा लिए। वारदात के बाद दोनों युवक आराम से बाहर निकले और 10 कदम चलने के बाद भाग निकले। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें आरोपियों की शक्लें साफ नजर आ रही है। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। जानकारी है कि काॅलेज रोडपर खजवाना निवासी एक व्यक्ति अपने परिजन से मिलने अस्पताल आया और दवा लेने दवा काउंटर पर गया। तभी उसने शर्ट की ऊपरी जेब से रुपए की गड्डी निकाली। जिस पर अस्पताल में घूम कर रहे दो जेबकतरे दवा काउंटर पर आ गए। तभी एक व्यक्ति दवा काउंटर पर दवा लेने लगा और उसके शर्ट की ऊपरी जेब में रुपए थे। तभी एक नीले शर्ट पहने युवक आया और बैग की ओट में सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए जेब में हाथ डालने का प्रयास करने लगा। करीब तीन बार प्रयास करने के बाद वह सफल हुआ और उसने करीब 16 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद तुरंत ही दोनों युवक फरार हो गए।

20 मिनट बाद पता चला, थाने में शिकायत नहीं

जेब से रुपए गायब होने का पता करीब 20 मिनट बाद चला। इस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीड़ित को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। इस पर सीसीटीवी में सारी हकीकत सामने आ गई। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। इस संबंध में पीड़ित की ओर से पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने संदिग्धों की फोटो वायरल की। ताकि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

नागौर. शहर के एक निजी अस्पताल से बैग की ओट में रुपए लेकर भागता युवक। सीसीटीवी फुटेज अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाया गया।

खबरें और भी हैं...