निशुल्क चिकित्सा और परामर्श शिविर 22 को
बोरावड़| नागौर जिला वैश्य महासम्मेलन तथा मित्तल हाॅस्पिटल अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में मकराना के रामधन रांदड़ भवन में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा। महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया की दाखा देवी, बोदू लाल, सांवरलाल मौर की स्मृति में मेघराज, मंगलचन्द, विद्याप्रकाश तथा श्री किशन मौर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. राहुल गुप्ता तथा डाॅ. विवेक माथुर, ब्रेन तथा स्पाइन रोग विशेषज्ञ डाॅ. सिद्धार्थ वर्मा गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. रणवीर सिंह, सर्जन डाॅ. सूर्य, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रशांत शर्मा, पत्थरी प्रोस्टेट तथा मूत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुलदीप शर्मा सेवाएं देंगे।