पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव तस्करी टीम ने दो बाल श्रमिकों को किया दस्तयाब

मानव तस्करी टीम ने दो बाल श्रमिकों को किया दस्तयाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी | नागौर से आई बाल श्रमिक व मानव तस्करी टीम ने बस स्टैण्ड पर दुकानों में काम करते दो बाल श्रमिक को दस्तयाब किया। बाद में पुलिस के मार्फत बाल श्रमिकों के परिजनों को सूचना दी और उम्र संबंधी कागज मंगवाए। बाल श्रमिकों को लेकर टीम नागौर गई, बुधवार को बाल श्रमिक कमेटी के समक्ष पुनर्वास के लिए पेश किया जाएगा। हैड कांस्टेबल रामनिवास ईनाणिया ने बताया कि टीम के प्रभारी बंशीवाल, दिनेश कुमार के नेतृत्व में नागौर से आई टीम ने पुलिस चौकी के सामने स्थित प्रेम ज्यूस सेंटर तथा सारस्वत मिष्ठान भंडार से दो बाल श्रमिकों को दस्तयाब किया। ये दोनों बालक करीब 12 साल के हैं।

खबरें और भी हैं...