पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माली समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 2500 कार्यकर्ता जुटे

माली समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 2500 कार्यकर्ता जुटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज मंगलवार को जोड़ों को घी पिलाने की रस्म के साथ शुरू हो गया। समाज के देश भर से आए 80 जोड़ों की मंत्रोच्चार के साथ आखातीज पर माली समाज के 80 जोड़े दामन थामेंगे। बारात की निकाली सुबह साढ़े नौ बजे के करीब होगी। चेनार में व्यवस्था के लिए 250 कूलर रखे गए है। वहीं पीने के पानी की व्यवस्था में ढाई लाख लीटर पानी मंगवाया गया है। मंगलवार को माली समाज संस्थान में संत रामप्रसाद महाराज ने कथा का वाचन किया। दिन में घी पिलाने की रस्म हुई। विवाह सम्मेलन की पूर्व संध्या पर डीडवाना रोड स्थित माली समाज भवन में डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। आयोजन की खास बात यह है कि संतों के लिए भी अलग से बग्गी की व्यवस्था रहेगी।

सामूहिक विवाह : 2.5 लाख स्क्वायर फीट के डोम में 32 सीसीटीवी और 80 बीघा में पार्किंग

80 जोड़ों का विवाह

10 हजार के किसान क्रेडिट पत्र बांटेंगे

विवाह समारोह में जोड़ों को किसान क्रेडिट पत्र भी बांटे जाएंगे। समिति के अनुसार यह पत्र 10 हजार रुपए के होंगे। इसका लाभ यह होगा कि दस साल में यह राशि बढ़कर खातों में दोगुनी हो जाएगी।

दिन में घी पिलाई की रस्म, शाम को डांडिया, बारात आज निकलेगी

सुरक्षा के लिए हेलमेट भी वितरण

इस सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर एक और खास बात यह है कि आयोजन के बाद सभी जोड़ों को हेलमेट वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के कमल भाटी ने बताया कि यह उनकी सुरक्षा करेगा।

पर्यावरण बचाने के लिए देंगे पौधे

समिति की ओर से सभी जोड़ों को पर्यावरण बचाने की सीख दी जाएगी। इसके तहत सभी को पौधे वितरित किए जाएंगे। ताकि वे अपने घर पर जाकर पौधे लगाकर उसकी देखभाल कर सके। जो विवाह की यादगार होगी।

खबरें और भी हैं...