तृतीय चरण में 10 लाख की दी सहायता
नागौर | मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का तृतीय चरण में जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। एसडीएम परसाराम टाक एवं प्रोजेक्ट मैनेजर अंबुजा सीमेंट ने ग्राम पंचायत चूंटीसरा व ग्राम मालगांव के तालाब के कार्य का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट मैनेजर अंबुजा मूंडवा ने सीएसआर के तहत गांव चूंटीसरा, मालगांव के तालाब के संरक्षण व मिट्टी खुदाई कार्य के लिए 10 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की।