दो बाल श्रमिकों को किया दस्तयाब
मेड़ता सिटी | नागौर से आई बाल श्रमिक व मानव तस्करी टीम ने यहां बस स्टैण्ड पर दुकानों में काम करते दो बाल श्रमिक को दस्तयाब किया। बाद में पुलिस के मार्फत दोनों बाल श्रमिकों के परिजनों को सूचना दी गई और उनके उम्र संबंधी कागज मंगवाए गए। दोनों बाल श्रमिकों को लेकर ये टीम नागौर चली गई, जहां बुधवार को दोनों को बाल श्रमिक कमेटी के समक्ष पुनर्वास के लिए पेश किया जाएगा। हैड कांस्टेबल रामनिवास ईनाणिया ने बताया कि मानव तस्करी टीम के प्रभारी बंशीवाल, दिनेश कुमार के नेतृत्व में नागौर से आई टीम ने बस स्टैण्ड पर पुलिस चौकी के सामने स्थित प्रेम ज्यूस सेंटर तथा सारस्वत मिष्ठान भंडार से दो बाल श्रमिकों को दस्तयाब किया। ये दोनों बालक करीब 12 साल के हैं।