नागौर| शारदा बालिका निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन सत्र
नागौर| शारदा बालिका निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन सत्र प्रारंभ के अवसर पर सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया गया तथा नए प्रवेश लेने वाले भैया बहनों का स्वागत किया गया। अभिभावक याचना जैन, चेनाराम, संजय चांडक सप|ीक यजमान के रूप में उपस्थित थे। पंडित पुखराज सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। अतिथियों ने पूजा भादू और सुशीला को शत प्रतिशत उपस्थिति का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों का परिचय संगीत प्रमुख मेघराज राव ने करवाया। प्रधानाचार्य कमला चारण ने बताया कि इस अवसर पर नए प्रवेश लेने वाले भैया बहनों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी श्रीमाली, अरुणा दहिया, गोगी देवी धूंधवाल, सुनीता विश्नोई, विनीता पूनिया, अंजू मारू, पूनम जोशी, सीमा मिश्रा, दुर्गा शर्मा, चंद्रकला, सरिता जोशी, मोना व्यास, सुजाता आदि मौजूद थे।