सरकार को बताया श्रमिक विरोधी
नागौर| राजस्थान स्टेट रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के नागौर शाखा सचिव कानाराम बाना ने सरकार पर श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाया है। केंद्रीय बस स्टैंड पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने किसान और श्रमिकों का विरोध किया है। इस मौके पर हरिराम, शैलेंद्र, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शरीफ, शंभूराम, चेलाराम, धर्माराम ग्वाला, गणपत डूकिया, किशोर कुमार, श्रवण चौधरी, ओम गहलोत, पूसाराम चौधरी, कालूराम प्रजापत, हरदेवाराम आदि मौजूद थे।