शराब तस्कर पुलिस रिमांड पर
नागौर | खींवसर में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आईपीएस की गाड़ी काे टक्कर मारकर भागने वाले तस्कर को जोधपुर से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस को उसका तीन दिन का रिमांड मिला है। श्रीबालाजी थाना प्रभारी अशोक बिशू ने बताया कि आरोपी तीन दिन का रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि अपराधी महेंद्र सिंह निवासी बरबटा थाना खींवसर हाल मंडोर रोड जोधपुर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर गत माह आईपीएस दीपक यादव, एसएचओ लाडनूं भजन लाल और खींवसर एसएचओ रमेशसिंह ने एक ट्रक कंटेनर से अवैध शराब के 523 कार्टून बरामद किए थे।