पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांजू में डंपर ने तोड़े बिजली के पोल

सांजू में डंपर ने तोड़े बिजली के पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांजू | कस्बे के 33 केवी जीएसएस से कुछ ही दूरी पर सड़क की पटरी निर्माण के दौरान गिट्टी खाली करते समय डंपर में एलटी लाइन की केबिल अटकने से बिजली पोल टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक के बाद एक टूटते हुए करीबन 5 से 6 बिजली पोल टूटकर गिर गए। वहीं अंतिम पोल नागौर रोड स्थित महाराजा होटल के पास टूटकर पास में खड़ी बाइक व जेसीबी मशीन पर गिर गया। गनीमत रही कि बाइक चालक कुछ ही समय पहले बाइक खड़ी करके दूर चला गया था। गौरतलब है कि करीब 7 माह पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान इसी स्थान पर सड़क निर्माण करने वाली मशीन के द्वारा 2 पोल तोड़े गए थे।

खबरें और भी हैं...