पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसिफ को वॉशिंग मशीन, सुशीला को मिला माइक्रोवेव ओवन

आसिफ को वॉशिंग मशीन, सुशीला को मिला माइक्रोवेव ओवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए चलाई गई जीतो 15 करोड़ योजना के तहत शुक्रवार को बालवा रोड रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में पुरस्कार दिए गए। नागौर के मोहम्मद आसिफ नागौरी को इस योजना के तहत वॉशिंग मशीन का पुरस्कार मिला है। उन्हें दैनिक भास्कर के संपादकीय प्रभारी इंशाद खान, यूनिट हैड सुकांत किराडू और यूनिट प्रोडक्शन हैड नंदकिशोर माली ने पुरस्कार दिया। मोहम्मद असलम लोहार भी उनके साथ थे। योजना के तहत माइक्रोवेव ओवन का पुरस्कार सुशीला चौधरी को दिया गया। विजेताओं ने कहा कि पाठकों के लिए दैनिक भास्कर की योजनाएं आकर्षक होती हैं। उन्होंने नो नेगेटिव अभियान की भी प्रशंसा की।

दैनिक भास्कर के नागौर और मेड़ता सिटी कार्यालय में विजेताओं को वितरित किए गए पुरस्कार
मेड़ता में डिनर सेट पाकर फूले नहीं समाए मित्तल दंपती, भास्कर की ईनामी योजनाओं पर जताया भरोसा
मेड़ता सिटी| दैनिक भास्कर की ओर से पाठकों के लिए शुरू की गई जीतो 15 करोड़ योजना के प्रथम चरण के ईनामों का वितरण शुरू हो गया है। भास्कर की इस योजना में पाठकों ने कूपन के फॉरमेट जमा कराए थे। अब उसी योजना के तहत विजेता पाठकों को ईनाम के रूप में उपहार वितरित किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को मेड़ता सिटी के भास्कर ब्यूरो कार्यालय में जब एक विजेता दंपती को डिनर सेट प्रदान किया गया तो वे फूले नहीं समाए। मेड़ता सिटी के न्यायालय में सहायक लोक अभियोजना अधिकारी सुमित मित्तल बरसों पुराने भास्कर के पाठक हैं। उन्होंने जीतो 15 करोड़ ईनामी योजना में कूपन भरे थे। बीते दिन जारी हुए परिणामों में उनके डिनर सेट का ईनाम खुला। शुक्रवार को मित्तल ने अपनी प|ी रेणू मित्तल के साथ भास्कर कार्यालय में आकर उपहार प्राप्त किया।

इस दौरान भास्कर के सैटेलाइट एडिटर प्रमोद आचार्य, मेड़ता ब्यूरो चीफ राकेश व्यास तथा आंचलिक संवाददाता छोटूराम प्रजापति ने मित्तल दंपती को ये गिफ्ट प्रदान किया। रेणू मित्तल ने बताया कि उनका पीहर करौली है तथा वे पूर्व में करौली में भी भास्कर की इनामी योजना में विजेता रह चुकी हैं। इसलिए उनका भास्कर की खबरों और उसकी ईनामी योजना पर पूरा भरोसा है।

खबरें और भी हैं...