18 को छुट्टी इस दिन की परीक्षा अब 26 को होगी
नागौर | जिला समान परीक्षा योजना के तहत 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। दो पारियों में शुरू हुई इस परीक्षा का प्रथम पारी का समय सुबह 8:15 से 11:30 बजे तक और दूसरी पारी का समय 12:00 से 3:15 बजे तक है। 1517 निजी व सरकारी स्कूलों में यह परीक्षाएं 25 के स्थान पर 26 अप्रैल तक चलेंगी। जिला समान परीक्षा के संयोजक (माध्यमिक) एमएन वैष्णव ने बताया कि कक्षा 9 व 11 की परीक्षा के पहले दिन से ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है।