केराप से आज डीडवाना पहुंचेगा नहरी पानी
पीडब्ल्यूडी मंत्री करेंगे पूजा-अर्चना
भास्कर संवाददाता | डीडवाना
पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान शनिवार को क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जहां मंत्री विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मंत्री खान के निजी सहायक सुनील शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री खान शनिवार सुबह 10.15 बजे खारिया तालाब के पास स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति भवन का शिलान्यास करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे मेघवाल समाज भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं दोपहर 3.30 बजे सालासर चौराहे पर स्थित नागौर लिफ्ट परियोजना डेम पर पहुंचकर नहरी पानी केराप से डीडवाना पहुंचने पर पूजा अर्चना करेंगे।