जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 15 को
नागौर| डीडवाना शहर के आॅरनेट एज्युसिस्टम्स द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 15 अप्रैल को होगी। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। आॅरनेट के डॉ. एमएल वर्मा ने बताया कि अब तक कुल 500 से अधिक आवेदन मिल चुके है। यह परीक्षा कक्षा 10वीं से 11वीं में तथा 11वीं से 12वीं में प्रविष्ट विद्यार्थियों के लिए 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिलेभर में 4 परीक्षा केंद्रों पर होनी है। परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ है तथा नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। जिलेभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को टेबलेट कंप्यूटर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। आॅरनेट संस्थान में प्रति वर्ष यह जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की जाती रही है। जिसमें विद्यार्थियों को आकर्षक ईनाम के साथ आईआईटी-पीएमटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।