कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 15 को
डेगाना| शहर के नागौर रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में 15 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में डेगाना व भैरूंदा ब्लॉक के अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, उप प्रधान, पालिका के पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित पार्टी के युवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। डेगाना कांग्रेस मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान ने बताया कि इस सम्मेलन में आगामी चुनावों को लेकर व 2 अप्रैल को डेगाना बंद में किए गए उपद्रव में हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की जाएगी।