पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपलब्धियों वाले 65 पुलिसकर्मी सम्मानित

उपलब्धियों वाले 65 पुलिसकर्मी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर नागौर के पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा रिकाॅर्ड वाले पुलिसकर्मियों को उत्तम एवं अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस दिवस समारोह की आम परेड के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा रिकाॅर्ड वाले 28 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह एवं 37 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। पुलिस कर्मियों को समारोह पूर्वक सम्मानित करने से जिले के पुलिस कर्मियों में उत्साह पैदा हुआ है तथा अच्छे कार्य के लिए प्रतिस्पर्धा पैदा होने से जिले में घटित घटनाओं का तत्काल खुलासा, अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम में सराहनीय कार्य हुए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान एएसपी राजकुमार चौधरी, सीओ सुभाष मिश्रा, सीओ एससीएसटी जगदीशसिंह राव, उदयसिंह सचित निरीक्षक पुलिस लाईन नागौर, सीआई सुनील चारण, सीआई नंदराम भादू, महिला थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा, बलकरण सिंह एमटीओ पुलिस लाइन, यातायात प्रभारी केसर सिंह, एएसआई जयसिंह, रामनिवास हवलदार मेजर आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी किया सम्मान

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्राप्तांक वाले एवं खेल के क्षेत्र में स्टेट, नेशनल लेवल पर भाग लेने या पदक जितने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले रविवार को आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में डेगाना थाना पहले, गच्छीपुरा दूसरे और पुलिस लाइन टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं सिमरन, शारदा बाल निकेतन स्कूल, द्वितीय स्थान पर दिशा सोनी शारदा बाल स्कूल, तृतीय जीवीपी ग्रुप ए रहे। अन्य में प्रथम निश्चय महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर सुरेश प्रजापत, तृतीय स्थान पर टीना डांगी रही। वहीं विशेष पुरस्कार नूतन प्रभात विद्यालय को दिया गया। इसके साथ ही अनामिका गोदारा पुत्री कांस्टेबल हरिराम गोदारा को स्टेट लेवल हॉकी टीम में भाग लेने और दूसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।

37 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्तम चिह्न

कार्यक्रम में उत्तम सेवा चिह्न 28 पुलिसकर्मियों को प्रदान किए गए। जिनमें हैड कांस्टेबल मनोज, महेंद्र, कांस्टेबल ईमीचंद, गरीबाराम, अशोक कुमार, नरेंद्रसिंह, चंद्रप्रकाश, विक्रमसिंह, मुलाराम, ओमाराम, जगदीश, लालचंद, राजबाला, नेमाराम, चंद्रभान, बाबूलाल, तिलोकराम, मितलेश, सपना, बजरंगराम, हंसराज, अनीता, गोपालसिंह, रामचंद्र, भूराराम, जगदीश, ओमप्रकाश, आेमप्रकाश को सम्मानित किया गया। वहीं अति उत्तम सेवा चिह्न हैड कांस्टेबल शिवराम, भंवरलाल, श्यामलाल, सायरसिंह, मदनगोपाल, मंगलाराम, दुलाराम, दशरथ सिंह, मोटाराम, दुधाराम, लालाराम, कांस्टेबल दामोदर, कैलाशचंद, लक्ष्मीनारायण, जगदीशदास, पूनमचंद, सुरेश कुमार, गोपालराम, मालाराम, जगदीशसिंह, पूर्णाराम, शोभादेवी, अमरसिंह, भीकाराम, प्रहलादसिंह, कैलाशचंद, मंछाराम, मंच्छीलाल, बलदेवराम, उम्मेदसिंह, सुरजाराम, राजेंद्रसिंह, राजेश, बीरबलराम, सुरेंद्रसिंह, श्रवणकुमार व रामप्रताप को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आईआईटी व पीएमटी में चयनित पुलिसकर्मियों के बच्चों का भी सम्मान किया गया।

कुचामन सिटी व मकराना थाने के पुलिस कर्मी को नागौर में सम्मानित करते एसपी।

खबरें और भी हैं...