पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नमक उत्पादक संघ की बैठक,नावां में दो घंटे बहस, दो गुटों में बंटे नमक व्यापारी

नमक उत्पादक संघ की बैठक,नावां में दो घंटे बहस, दो गुटों में बंटे नमक व्यापारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नावां सिटी

स्टेशन नाडा मंदिर में नमक उत्पादक संघ के सदस्यों की आमसभा का आयोजन किया गया। नमक उत्पादक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गोपाल मोर की ओर से राजेन्द्रसिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर नेमीचन्द अग्रवाल ने समर्थन दिया। इसके बाद नमक उद्यमी खेमसिंह की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जयपाल पूनियां के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सुखाराम रणवां ने समर्थन दिया। जयपाल पूनियां का नाम आते ही सैकड़ों लोगों ने जयकारे लगाकर पूनिया का समर्थन दिया। नमक उद्यमियों में अध्यक्ष पद को लेकर काफी बहस हुई। हंगामे में बदलने के बाद वर्तमान अध्यक्ष हनुमानप्रसाद बंसल की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि दोनों गुटों से पांच पांच सदस्य लेकर कमेटी बनाकर चर्चा करनी चाहिए। वर्तमान अध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्ष सुरेश, जगदीश रोहेला, मोतीसिंह चौधरी, रामेश्वरलाल, अनिल गट्टानी, प्रभुसिंह सहित अन्य सदस्यों की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर कमेटी बनाकर चर्चा की गई। जिसमें भी हनुमान बंसल की ओर से अध्यक्ष जयपाल पूनियां व सचिव राजेन्द्रसिंह को बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर प्रभुसिंह सहित अन्य समर्थकों ने राजेन्द्रसिंह से चर्चा कर बताने की बात कही गई। लेकिन कमेटी की बैठक में कोई भी पुन: लौट कर नहीं आया। जिस पर मौजूद अधिकांश नमक उत्पादकों की ओर से पुन: बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से जयपाल पूनिया को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। पूनियां को अध्यक्ष बनाने के बाद स्टेशन नाडा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें जगह-जगह पूनियां का स्वागत किया गया। इसके पश्चात दूसरे गुट ने अपने स्तर पर राजेन्द्रसिंह को अपना अध्यक्ष बनाया है।

खबरें और भी हैं...