पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इधर, नागौर में भाजपा की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

इधर, नागौर में भाजपा की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। कमेटी महासचिव मोतीलाल चंदेल ने बताया की केंद्र में भाजपा की सरकार है। जो महिला उत्पीड़न के मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर बचाने का प्रयास भी कर रही है। सरकार के मनमानी रवैया के चलते आज जनता पूरी तरह से परेशान है। जिसका हिसाब किताब जनता चुनावों में करेगी।

इसके विरोध में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत के निर्देशानुसार सभापति कृपाराम सोलंकी के नेतृत्व में नागौर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मच्छी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खां, भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, यूथ कांग्रेस के महासचिव हनुमानराम बांगड़ा, प्रेमसुख जाजड़ा, अहमद गौरी, महावीर कोठारी, नरेश पुरोहित, दिनेश देवड़ा, उस्मान गनी, जावेद गौरी, पप्पू तंवर, लालाराम, मदनलाल चौधरी, मोहम्मद कुरैशी, मुशर्रफ खालिद हुसैन, तबरेज खां, अजय चांगरा, रोहित चौधरी, शराफत, पवन पारीक और उस्मान खां आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...