पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत बटाऊ पीर का उर्स मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| शहर के डेह रोड पर स्थित दरगाह हजरत बटाऊ पीर में शुक्रवार को एक दिवसीय उर्स अकीदत से मनाया गया। दरगाह कमेटीे के सदर मच्छुखां सोलंकी ने बताया कि इस मौके पर सुबह 4 बजे मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की गई। शाम 5 बजे दरगाह बड़े पीर साहब से चादर शरीफ का जुलूस रवाना हुआ। दरगाह पहुंचकर मजार शरीफ पर चादर पेश की। इस मौके पर रात को ईशां की नमाज के बाद कव्वाली का प्रोग्राम हुआ। जिसमें कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए। मास्टर हसन खां और नायब सदर हनीफ खां सोलंकी ने बताया कि शाम को असर की नमाज के बाद दरगाह में खीर बनाकर मौलाना बदरूजमां ने फातिहा लगाई और देग जायरीनों में तकसीम की गई। सचिव पप्पू खां ने बताया कि बड़ी संख्या में जायरीनों ने मजार शरीफ पर आकर चादर चढ़ाकर अकीदत के फूल पेश किए।

खबरें और भी हैं...