मंत्री को बताई ताऊसर में पेयजल समस्या
नागौर| पीएचइडी मंत्री सुरेंद्र गोयल का शुक्रवार को शहर में स्वागत किया गया। इस दौरान ताऊसर में पेयजल किल्लत और पानी की समस्या के बारे में चर्चा कर वहां एक पानी टंकी की अनुशंसा की गई। भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत के घर पर मंत्री गोयल का स्वागत किया गया। इस दौरान ताऊसर सरपंच आसाराम भाटी, राजेंद्र प्रजापत, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, अभिषेक सैनी, घीसूलाल भाटी, हुक्मीचंद टाक, रामेश्वरलाल, दिलीप परिहार, किशोर गहलोत, कार्तिकेय जगत, चम्पालाल टाक और पापा लाल आदि मौजूद रहे।