पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर बैठे एप से ही खुलवा सकेंगे एसबीआई की शाखा में खाता

घर बैठे एप से ही खुलवा सकेंगे एसबीआई की शाखा में खाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अामजन के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति योनो एसबीआई एप के जरिए घर बैठे बैंक की किसी भी ब्रांच में अपना बैंक खाता खुलवा सकेगा। इसकी बदौलत वह एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे।

एटीएम कार्ड से एक दिन में 40 हजार रुपए निकालने की लिमिट है। एप से अकाउंट खुलवाने पर विशेष एटीएम कार्ड मिलेगा। इसके जरिए ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपए तक निकाल सकेंगे। हालांकि, पहले ही एटीएम में नकदी का संकट है। एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे हैं। एटीएम में एक बार में 10 हजार रुपए से ज्यादा निकालने पर नोट फंसने का डर रहता है। ग्राहकों को 10-10 हजार रुपए निकालने पड़ते हैं। ऐसे में एटीएम कार्ड पर ट्रांजेक्शन की लिमिट तय है। पांच ट्रांजेक्शन से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर उपभोक्ताओं को चार्ज चुकाना होता है। रुपए निकालने में दस मिनट लग जाएंगे। इससे अन्य ग्राहकों को परेशानी होगी। यही कार्ड लेकर दो से तीन अन्य ग्राहक आ गए तो उन्हें भी इतना ही समय लगेगा। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से अधिकतम नकदी लेन-देन वाले उपभोक्ताओं को इससे राहत मिल सकेगी।

अभी 40 हजार रुपए तक की ही लिमिट है तय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार अन्य एटीएम कार्ड पर जहां अधिकतम 40 हजार रुपए की तय लिमिट है, वहीं इस कार्ड पर वह उपभोक्ताआंे को एक लाख रुपए तक की निकासी की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा योनो एप से अकाउंट खुलवाने पर पांच लाख का इंश्योरेंस भी फ्री मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से बुजुर्ग व्यक्तियों और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा बैंक प्रबंधन की ओर से भी उपभोक्ताओं की नगदी आहरण सीमा में बढ़ोतरी की गई है। जिससे उन्हें एटीएम पर नगदी निकासी की बढ़ोतरी सीमा का भी मिल सकेगा। जो केवल इन नए खातों पर ही लागू होगी।

स्टेट बैंक ने लॉन्च किया एप, इसी के जरिए आसानी से खोल सकेंगे खाता, 5 लाख रुपए का इंश्योरेंस भी मिलेगा

मोबाइल में योनो एप करना होगा डाउनलोड

बैंक अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बेहद आसान है। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल पर योनो एसबीआई एप डाउनलोड करना होगा। इसी एप में वह खाते के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद एक फार्म आएगा। जिसमें आधार नंबर, पेनकार्ड नंबर डालने पर आपका खाता खुल जाएगा। आपको बैंक की ब्रांच में जाना होगा और वहां बॉयोमैट्रिक्स कार्ड में अंगूठा लगाना होगा। इससे आपका खाता खुल जाएगा।

खबरें और भी हैं...