पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 99 रोगियों के किए ऑपरेशन

शिविर में 99 रोगियों के किए ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| लॉयन्स क्लब के तत्वाधान एवं लॉयन दलपतसिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 99 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। क्लब अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया की क्लब की जिला अंधता निवारण समिति नागौर एवं एम आर एस कुचामन के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में डॉ. लुकमान खान एवं डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 99 रोगियों के ऑपरेशन किए। इस मौके पर आशीष जैन, शिविर संयोजक राम काबरा, अशोक काला, मनोहर पारीक, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मोहम्मद शकील, मुन्नालाल काछवाल, राजेश बैरवा, मेल नर्स जाकिर हुसैन, भंवरसिंह चौहान, केवलचंद, रेखा काबरा, विजयलक्ष्मी पारीक, निकिता जैन, रामनिवास चौधरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...