- Hindi News
- National
- संगोष्ठी में विशेषज्ञ बोले किसान फसलों में उच्च क्वालिटी के बीजों का करें उपयोग
संगोष्ठी में विशेषज्ञ बोले- किसान फसलों में उच्च क्वालिटी के बीजों का करें उपयोग
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रूण में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को खेती के नवाचारों को जानकारी दी गई। रूण से भटनोखा रोड स्थित दरगाह क्रिकेट मैदान में मूंडवा प्रधान राजेंद्र फिड़ौदा की अध्यक्षता में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर किसान संगोष्ठी के संयोजक सैय्यद कासम अली नागौरी ने किसानों को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। मुंडवा प्रधान फिड़ौदा ने कहा कि किसान फसलों की कटाई करने के बाद खेतों की गहरी जुताई करके कुछ समय के लिए छोड़ दें, ताकि अनावश्यक कीटाणु खत्म हो जाए। फिड़ौदा ने बताया कि आज का युग तकनीकी युग है, इसमें रेडियो एवं समाचार पत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक उन्नत कृषि की जानकारी प्राप्त करते हुए कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। जिला परिषद सदस्य श्यामसुंदर गोलियां ने कहा कि किसान फसलें बोते समय उच्च क्वालिटी के बीज एवं खाद खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल लेना नहीं भूलें। ग्राम पंचायत रूण सरपंच प्रतिनिधि भंवरु राम मेघवाल, जोधपुर से आए कृषि विशेषज्ञ रोहित भारद्वाज, कृषि विशेषज्ञ सतपाल सिंह एवं अजय जोशी आदि ने किसानों को उन्नत फसल किए जाने को लेकर जानकारी देते हुए राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले अनुदान के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ जोधपुर के पवन यादव, सतपाल सिंह, हाजी मोहम्मद सदीक, अनवर अली, गोटन पूर्व सरपंच नारायण सिंह राठौड़, लुकमान अली, सुमेरराम गालवा, किशोर राम डूकिया, सोहनराम भाकर आदि ने संगोष्ठी में भाग लिया ।
दधवाड़ा. जनप्रतिनिधि एवं अतिथियों का स्वागत करते आयोजक।
भास्कर संवाददाता | दधवाड़ा