पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य पर चने व सरसों की खरीद शुरू

समर्थन मूल्य पर चने व सरसों की खरीद शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

मेड़ता कृषक क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से सोमवार को शहर के नागौर रोड स्थित फल सब्जी मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर चने व सरसों की खरीद की गई। इससे पूर्व यह खरीद कृषि उपज मंडी में की जा रही थी।

वहां जिंसों की आवक बढ़ने के बाद मंडी प्रशासन ने खरीद केंद्र को कृषि उपज मंडी परिसर से स्थानांतरित कर फल-सब्जी मंडी परिसर में भिजवा दिया। समिति के लेखाकार नाथूराम चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से खरीद सीमा को बढ़ाया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में किसान से अधिकतम 25 क्विंटल के चने या सरसों की खरीद की जा रही थी। मगर अब 25 के बजाय 40 क्विंटल सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद किए जाने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को फल-सब्जी मंडी परिसर में सुबह 10 बजे से खरीद शुरु की गई।

मेड़ता सिटी. फल-सब्जी मंडी में खरीद केंद्र पर चने की तुलाई करते कार्मिक।

खबरें और भी हैं...