पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता और कुचेरा में उपभोक्ता भंडार खुलवाने का करेंगे प्रयास

मेड़ता और कुचेरा में उपभोक्ता भंडार खुलवाने का करेंगे प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा सोमवार को कार्यवाहक अध्यक्ष आसकरण ललवाणी की अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव मोतीलाल चंदेल ने गत बैठक का विवरण बताया।

बैठक में 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक का आय व्यय का विवरण पेश किया गया। उपशाखा कुचेरा अध्यक्ष कादर खां और मेड़ता अध्यक्ष सरदार खां ने बताया की उनके यहां उपभोक्ता भंडार की दुकानें नहीं हैं। कोषाधिकारी किशोर कुमार, शिवप्रकाश जोशी और चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया की वहां पर उपभोक्ता भंडार खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। प्रस्ताव बनाकर संबंधित अधिकारी को भिजवाएंगे। जिलाध्यक्ष के तौर पर आसकरण ललवाणी को आगामी बैठक तक जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान रामनिवास बोहरानियां, हुकमाराम पोटलिया, श्रीपाल सिंह चौधरी, चतराराम काला, घनश्याम लाल रांकावत, जयनारायण, ओमप्रकाश पुरोहित, मोडूलाल शर्मा, ओमप्रकाश गहलोत, जयकिशन जोशी, अमृतलाल, बन्नाराम, भैंरूलाल विश्नोई, छगनलाल विजयवर्गीय, अक्षय कुमार, अमरचंद, दामोदर पारीक और संपत जोशी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...