महिला ने कहा 7 साल से टांका नहीं बना, दिलाई स्वीकृति
नागौर. छीला पंचायत में शिविर के दौरान महिला को टांका स्वीकृति पत्र सौंपते एसडीएम।
नागौर| न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत हनुमान नगर व छीला में शिविर हुआ। छीला निवासी ज्यानी देवी जब शिविर में पहुंच बोली- मैं सात साल से एक टांका बनाने के लिए कई आवेदन कर चुकी हूं। लेकिन कर्मचारी सुनते तक नहीं है। शिविर में मौजूद सहायक कलेक्टर प्रभातीलाल जाट, उपखंड अधिकारी परसाराम टाक ने महिला को टांका बनाने का स्वीकृत पत्र सौंपा।