पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्वालू ग्राम पंचायत में 45.56 लाख रुपए के गबन मामले में एसीबी में मामला हुआ दर्ज, जांच की शुरू

ग्वालू ग्राम पंचायत में 45.56 लाख रुपए के गबन मामले में एसीबी में मामला हुआ दर्ज, जांच की शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंडवा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ग्वालू में वर्ष-2011-12 में महानरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य के बिना ही मस्टररोल भरकर कार्यों की 45.56 लाख राजकीय राशि गबन करने के मामले में जयपुर एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है।

अब पूरे मामले का अनुसंधान एसीबी नागौर द्वारा शुरू कर दिया गया है। 45 लाख 56 हजार 090 रुपए का गबन कर राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने से संबंधित परिवाद की जांच की जाकर बाद में जांच आरोपी सुदी देवी प|ी नृसिंग राम जाट तत्कालीन सरपंच ग्वालू, तत्कालीन कनिष्ठ तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत ग्वालू पुरखाराम पुत्र मुकनाराम जाट व तत्कालीन ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव ग्राम पंचायत ग्वालू सेवाराम के विरुद्ध एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है।

गौरतलब है कि वर्ष-2011-12 में सरपंच पद पर रहते हुए तत्कालीन सरपंच सुदी देवी ने मनरेगा कार्यों में अनियमितता बरतने का बड़ा मामला सामने आया था। इसके बाद शिकायत हुई और अब मामला एसीबी तक पहुंच गया है। अब नागौर एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...