बीएसएनएल मासिक किराए के बराबर देगा टॉक वैल्यू
नागौर | बीएसएनएल ने लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए नया ऑफर दिया है। लैंडलाइन उपभोक्ता मासिक किराए के बराबर फुल टॉक वैल्यू प्राप्त कर सकेंगे। प्लान 160 रुपए या इससे अधिक मासिक किराए वाले सभी नए व पुराने उपभोक्ताओं के लिए है। लैंडलाइन उपभोक्ता जिनका मासिक किराया 240 रुपए प्रतिमाह है उन्हें इतनी ही टॉक वैल्यू मिलेगी।