पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन सर्किल का नाम अग्रसेन महाराजा के नाम पर रखे जाने की मांग

रेलवे स्टेशन सर्किल का नाम अग्रसेन महाराजा के नाम पर रखे जाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल पंचायत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप शहर के कलेक्ट्रेट से रेलवे स्टेशन की आेर जाने वाले मार्ग पर एसपी बंगले के सामने चौराहा पर बने सर्किल को अग्रसेन सर्किल के नाम से विकसित करने की मांग रखी। ट्रस्ट के महामंत्री दिलीप पित्ती ने ज्ञापन में बताया कि सर्किल नगर परिषद के अधीन आ रहा है। ऐसे में अग्रवाल समाज द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की स्मृति में अग्रसेन सर्किल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सर्किल निर्माण में ईंट-एक रुपया एवं छत्र का निर्माण समाज द्वारा करवाया जाएगा। ऐसे सर्किल जोधपुर, जयपुर, ब्यावर सहित कई शहरों में स्थापित है। ऐसे में अग्रवाल समाज के आर्थिक सहयोग से सर्किल को भव्य रूप दिया जाएगा। जिससे नागौर की शान बढ़ने सहित शहरवासियों को महाराजा के समाजवाद के सिद्धांत से प्रेरणा प्राप्त होंगी।

खबरें और भी हैं...