पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती: सेवा और आस्था का दिखा जज्बा

शनि जयंती: सेवा और आस्था का दिखा जज्बा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। शनि भगवान जयंती के मौके पर मंगलवार को शहर में कई कार्यक्रम हुए। भार्गव मोहल्ले में स्थित शनि भगवान के मंदिर से शोभायात्रा निकली। इस मौके पर महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर भार्गव मोहल्ले में स्थित मंदिर में दिनभर दर्शन करने वालों का आना जाना रहा। आयोजन समिति के अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि शोभा यात्रा रामपोल हाथी चौक, बंशीवाला मंदिर, लोहियों का चौक, नया दरवाजा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस मौके पर जगह जगह स्वागत हुआ।

भार्गव मोहल्ला: सुबह शोभायात्रा, शाम को जागरण

शनि जयंती के मौके पर युवाओं में सेवा व संस्कार का जज्बा देखने को मिला। दर्शनार्थियों के लिए यहां व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह महाभिषेक, नवग्रह पूजा, हवन कार्यक्रम हुए। इस दौरान भक्तों ने उत्साह से भाग लिया। रात को मंदिर परिसर में जागरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जोधपुर के गजेंद्र सिंह एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण कार्यक्रम रात तक चला। शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...