भाजपा आईटी सेल के संयोजक बने डांवर, सह संयोजक होंगे माथुर
नागौर| भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग नागौर के संयोजक पद मनीष डांवर तथा सह संयोजक रमेशचंद माथुर को चुना गया है। नागौर विधानसभा आईटी प्रभारी प्रतिक पारीक ने बताया कि प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, अजमेर संभाग प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा, जिला संयोजक शहर हनुमान सिंह भावंडा ने विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन किया। नव नियुक्त कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर सीमा व्यास, जितेंद्र बजाज, अंकित दाधीच, प्रदीप डागा, जिनेंद्र बोथरा, सलारूख जोया, मूलशंकर छापरवाल, प्रवीण व्यास, राधाकिशन भाटी, अरूण जोशी, रोचक भार्गव, महेंद्र जोशी, दिनेश बरड़वा, महेश प्रसाद, दिनेश पारीक, नवर| बोराणा, चंदन वैष्णव व राजेश तिवाड़ी को चुना गया।