- Hindi News
- National
- मासूमों के साथ न हो दरिंदगी, इसलिए 4.50 हजार किमीकी यात्रा पर निकले 4 दोस्त, बोले हमारे भी बहनें हैं सुरक्षा जरूरी
मासूमों के साथ न हो दरिंदगी, इसलिए 4.50 हजार किमीकी यात्रा पर निकले 4 दोस्त, बोले- हमारे भी बहनें हैं सुरक्षा जरूरी
मासूमों व महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने इन दिनों जोधपुर के चार युवा (दोस्त) बाइकों पर देशभर के भ्रमण पर है। चारों दोस्त जब नागौर पहुंचे तो यहां विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले। बोले-हमारे घर में भी बहने है। लेकिन जब वो किसी काम के लिए घर से बाहर निकलती है तो पीछे परिजनों को डर सताता है कि उनके साथ क्या हो जाए? घर सलामत लौटेगी या नहीं। टीम में शामिल जोधपुर के चौपासनी निवासी राकेश तिवाड़ी बताते है कि उनके दोस्तों की टीम देशभर में 4 हजार किलोमीटर की यात्रा बाइकों पर तय कर बीच में आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने के लिए बताएंगे। पंजाब एंड फिल्ड जेनरेशन क्लब के रमनदीप सिंह सहित यात्रा के दौरान बिहार बोर्ड एंड ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों से मिलेंगे। उन्होंने भास्कर से विशेष बातचीत में कहा- अगर किसी बच्ची के साथ किसी न गलत तरीके से टच किया है तो वो घर पहुंच अपने परिजनों को पूरी बात बताए। छिपाए नहीं।
बोले- देशभर में निर्भया कांठ ने हर बेटी के पिता व मां को हिला कर रख दिया था। कठुआ में मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद लोग सड़कों पर मोमबत्ती लेकर सड़कों पर निकल आए थे। लेकिन मासूमों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह काफी नहीं है। इसके लिए हर एक बेटी के पिता और उनकी मां को जागरूक और सतर्क होने की जरूरत है।
रिपोर्ट में खुलासा
90 दिन में 966 के साथ दुष्कर्म घटना को लेकर प्रदेशभर में दर्ज हुए केस, मासूमों के साथ ज्यादा दरिंदगी
विश्व की सबसे ऊंची सड़क से बेटी बचाने का देंगे संदेश
जोधपुर निवासी राकेश तिवाड़ी, दोस्त नीरज यादव, सुनील शर्मा व डॉ बलजीत सिंह ने साथ मिलकर बढ़ती दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने व बेटी बचाने को लेकर जागरूकता संदेश देने का मन बनाया है। चारों दोस्त चार बाइकों पर 12 मई शाम को जोधपुर से लेह-लद्दाख के लिए बेटी बचाने का संदेश देने के लिए निकले। डॉ. बलजीत बताते है कि वो अपनी यात्रा के दौरान दुष्कर्म घटना रोकने सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देंगे। चारों दोस्त बाइकों पर ही करीब 4.50 हजार किमी. का सफर तय करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे राजस्थान, पंजाब, कुल्लु, मनाली, पैंगूंग लेक, लेह संसार की सबसे ऊंची सड़क खरदूंगला होते हुए लेह-लद्दाख पहुंचेंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जनवरी से मार्च-की तिमाही रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि प्रदेशभर के विभिन्न थानों में महिलाओं के साथ 966 दुष्कर्म होने के केस दर्ज हुए है। यानी-प्रतिदिन प्रदेश के थानों में दुष्कर्म के 10 केस दर्ज हुए है। नागौर में पिछले 3 सालों में 216 नाबालिग तथा 292 महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को लेकर 32 थानों में अलग-अलग केस दर्ज हुए है।