पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छीला में 51 अवैध जल कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | ग्राम छीला में अवैध जल कनेक्शन मिलने के बाद इन्हें हटाने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। न्याय आपके द्वार शिविर में मंगलवार को सहायक कलेक्टर प्रभातीलाल जाट व उपखंड अधिकारी परसाराम टाक के पास शिकायत आई। इसमें नहरी पानी के 51 अवैध कनेक्शन की बात कही गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में 51 अवैध पानी कनेक्शन अलग-अलग जगहों पर लोगों द्वारा किए गए है। पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता को अवैध कनेक्शन हटा कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर करवाने के निर्देश दिए है। श्रीबालाजी पुलिस व मूंडवा तहसीलदार शंकर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...