पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीईओ भार्गव निरीक्षण करने 3 जगह पहुंचे, तहसीलदार बीडीओ नहीं थे, अब नोटिस जारी

एसीईओ भार्गव निरीक्षण करने 3 जगह पहुंचे, तहसीलदार-बीडीओ नहीं थे, अब नोटिस जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र भार्गव मंगलवार को तीन पंचायत समितियों में जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो मौके से तहसीलदार, पंचायत समिति के विकास अधिकारी सहित न्याय आपके द्वार शिविर में नहीं मिले। कुछ जगहों पर रिकॉर्ड व भुगतान में गंभीर अनियमितता पाई गई। एसीईओ दिनेशचंद्र भार्गव ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भार्गव ने मंगलवार को मौलासर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत छापरी कलां, लाडनूं के ग्राम पंचायत ढींगसरी व जायल पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गौराऊ में औचक निरीक्षण किया। छापरीकलां में तहसीलदार दयानंद व विकास अधिकारी प्रेमराज मीणा गायब मिले। लाडनूं की ग्राम पंचायत ढींगसरी में ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तो पाया कि पंचायत प्रसार अधिकारी रामनिवास रलिया द्वारा ग्राम पंचायत ढींगसरी के रिकॉर्ड का निरीक्षण तक नहीं किया गया। साथ ही जांच में ग्राम विकास अधिकारी पीरामल सैनी द्वारा ग्राम पंचायत रिकॉर्ड का संधारण एवं भुगतान में गंभीर अनियमितता पाई गई। ऐसे में एसीईओ भार्गव द्वारा शिविर के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी तथा रिकॉर्ड संधारण एवं भुगतान में पाई गई अनियमितता के संबंध में सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने शिविर में मौके पर आमजन को तत्काल राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...