40 से ज्यादा भर्तियों के अटके आवेदन
नागौर | एसएसओ पोर्टल पर पिछले 5 से 6 दिनों से चल रही तकनीकी गड़बडिय़ों के कारण 40 से ज्यादा भर्तियों के आवेदन अटक गए है। इस बड़ी परेशानी को लेकर हजारों युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन से वंचित रहने का डर सताने लगा है। युवा संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इन दिनों भारी संख्या में गांव के बेरोजगार युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए पहुंच रहे है। लेकिन पोर्टल पर सभी सरकारी कर्मचारी के कार्य व ई-मित्र संबंधित कार्य व आरएसएस एमबी व आरपीएससी के आवेदन डाल दिए है। लेकिन आरपीएससी का स्वयं का पोर्टल होते हुए भी सभी आवेदन एसएसओ पोर्टल पर डालने से उसका भार और बढ़ गया। ऐसे में पोर्टल हैंग हो रहा है।