पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागौर के युवक ने करवाया रक्तदान

नागौर के युवक ने करवाया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| शहर के फकीरों के चौक में रहने वाले एक नर्सिंगकर्मी की मां का देहांत 5 दिन पहले हो गया था। इसके बावजूद मां से किया वादा निभाने के लिए युवक ने अजमेर जा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाया। अजमेर के पुष्कर रोड स्थित निजी अस्पताल में दोस्तों के साथ मिलकर यह शिविर लगाया। उन्होंने शिविर में अब तक 200 यूनिट रक्तदान कराया है। नागौर निवासी राशिद खान ने बताया कि मां हाजन मेहबुनिशा का इंतकाल 10 मई को हुआ, लेकिन मां की जब तबीयत खराब थी तो उन्होंने कहा था कि शिविर लगाने की परंपरा मत छोड़ना। मां की बात को याद रख 15 मई को राशिद ने अजमेर जा शिविर संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि रक्तदाता को राजस्थान ब्लड हेल्प लाइन की ओर से प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...