अब साधारण गाड़ी के ट्रायल से भी दिव्यांगों के बनेंगे लाइसेंस
दिव्यांग व्यक्ति को अब ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उसे ट्रॉयल के वक्त अशक्त यान साथ लाना भी जरूरी नहीं होगा। पहले परिवहन अधिकारी इसी वाहन पर ट्रॉयल लेकर लाइसेंस जारी करते थे। अब महकमे ने दिव्यांग को लाइसेंस देने के लिए नियमों में राहत दी है। विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाला दिव्यांग अगर साधारण वाहन पर ट्रॉयल देकर टेस्ट पास करता है। तब भी उसे लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत दिनों जयपुर आरटीओ ऑफिस की लाइसेंस सेक्शन में यह बात सामने आई थी कि दिव्यांग को अशक्त यान पर ही ट्रॉयल दे के लिए लिए बाध्य किया जा रहा है। अगर वह साधारण वाहन लाता है तो उसे वैलिड नहीं मानते थे।
मामला अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद विभाग में अब आदेश में राहत देते हुए निर्देश जारी किए है। परिवहन विभाग ने अब एक और नया बदलाव किया है। के अनुसार विभाग ने दूसरा बदलाव यह किया है कि अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी टैक्सी नंबर की गाड़ी चला सकेंगे। बशर्ते वह वाहन 7500 किलो तक वेट का होना चाहिए। इनमें कार, पिकअप, जीप, टाटा 407 समेत अन्य वाहन भी शामिल हैं।