ट्रेनों में भी कार्ड से कर सकेंगे भुगतान
नागौर| ट्रेन में सफर के दौरान यदि आपके पास चिल्हर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे जल्द ही ट्रेनों में भी कैश लेस की सुविधा यात्रियों को देने जा रहा है। बोर्ड ने सभी जोन व मंडलों से इस बारे में सलाह मांगी है। इसके अलावा सर्वे भी किया गया है। इसके बाद ट्रेनों में कैश लेस सिस्टम को डेवलप करने की तैयारी शुरू हुई है।