डूडी ने किया व्यापारियों से संपर्क
डीडवाना | प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी ने मंगलवार को डीडवाना के मुख्य बाजार में व्यापारियों से मिलकर 27 मई को गांव मण्डूकरा में पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया। पीसीसी सचिव चेतन डूडी मंगलवार को अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, नागौरी गेट, सदर बाजार, गुदड़ी बाजार, रॉयल मार्केट, चुंगी चौकी सहित संपूर्ण बाजार में व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 27 मई को मण्डूकरा में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम रखा गया है जिसमें भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देवे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर भाकर, पूर्व पालिका अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी, यूथ जिला महासचिव महिपाल लूणिया, किशोर, पार्षद गजेंद्र गांधी, गणपत माली, दिनेश चौधरी, प्रतिपक्ष नेता उम्मेद खां पठान, चन्द्र शेखर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।