पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएसटीसी के दो प्रश्न निरस्त, 198 प्रश्नों की होगी मार्किंग, फिर जारी होगा परिणाम

बीएसटीसी के दो प्रश्न निरस्त, 198 प्रश्नों की होगी मार्किंग, फिर जारी होगा परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से कराई गई बीएसटीसी की परीक्षा के दो प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में कुल 200 प्रश्नों में अब महज 198 प्रश्नों की मार्किंग होगी। परिणाम भी उसी आधार पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्र 600 अंकों के बजाय 594 अंकों का कर दिया गया है। इन दो प्रश्नों के ऑप्शन सही नहीं थे। ओएमआर शीट की जांच का कार्य शुरू हो चुका है। जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बीएसटीसी एंट्रेंस एक्जाम में कुल 6 लाख 52 हजार 257 पंजीकृत विद्यार्थियों में 6 लाख 4 हजार 131 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

इन प्रश्नों को निरस्त किया

प्रश्नपत्र सीरिज ए-28 और 67

प्रश्नपत्र सीरिज बी-11 और 85

प्रश्नपत्र सीरिज सी-42 और 94

प्रश्नपत्र सीरिज डी -38 और 67

खबरें और भी हैं...