न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को माणकपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर एडीएम अशोक कुमार, एसडीएम परसाराम टाक, सहायक कलेक्टर प्रभातीलाल जाट व मूंडवा तहसीलदार शंकर सिंह की अध्यक्षता में शिविर हुआ। शिविर में ग्रामीण पानी की समस्या व शराबबंदी की मांगे लेकर पहुंचे। पंचायत की सरपंच पुष्पा देवी ने चार राजस्व गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हुई सीसी ब्लॉक सड़क ठीक करवाने की मांग व धुंधियाड़ी में जीएलआर में लंबे समय से जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत की। इस मौके पर अधिकारियों ने विभाग के कर्मचारियों को तुरंत निर्देश जारी कर पानी आपूर्ति शुरू करने के आदेश दिए। सरपंच व ग्रामीणों ने शराब की दुकान बंद करवाने की मांग रखी। शिविर में खाता दुरुस्ती के 81 प्रकरण, खाता बंटवारा के 19 प्रकरण, नामांतरण के 165 निपटाए और 180 राजस्व नकल जारी की गई।