पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाई महासभा की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, प्रतिभाओं का सम्मान

नाई महासभा की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलाना| राष्ट्रीय नाई महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को गोरक्षण संस्थान मंगलाना में नागौर प्रधान ओमप्रकाश सैन के मुख्य आतिथ्य व अशोक सरणा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज का विकास शिक्षा पर निर्भर करता है जिसमें बालिका शिक्षा की अहम भूमिका होती है।

प्रधान सैन ने समाज को संगठित रहने का आव्हान करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में समाज की ताकत दिखानी है व समाज के हित की बात करने वाले दल का साथ देना है। प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा भूपेश मारु ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि संगठन में ऐसे व्यक्तियों को शामिल करे जो समर्पित भावना के साथ समाज के लिए काम करे। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व बोरावड़ सैन समाज की ओर से 101 रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संत मोहन लाल, स्वामी कृष्णानंद सरस्वती कुंडिया बींजाथल, कन्हैया लाल आगरिया, श्याम लाल सैन, धनराज सैन, प्रदेश उपाध्यक्ष आत्म प्रकाश, मीडिया प्रभारी भवानी सैन, श्याम सुंदर सांभरिया, कैलाश चन्द, राधेश्याम सैन, किशनाराम, सुरेश सैन, अनिल सैन ताउसर, कमल सैन, परसाराम आदि मौजूद थे।

मंगलाना. जिला स्तरीय समारोह मे समाज की प्रतिभाओ को सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...