- Hindi News
- National
- डेगाना में अभिनव हथाई, वक्ता बोले हमारी पार्टी का एक उद्देश्य, हर गांव का अपना उद्योग
डेगाना में अभिनव हथाई, वक्ता बोले- हमारी पार्टी का एक उद्देश्य, हर गांव का अपना उद्योग
डेगाना| नागौर रेलवे फाटक के पास शनिवार को अभिनव राजस्थान अभियान टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवाराम ठोलिया लवादर की अध्यक्षता में अभिनव हथाई कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि अभिनव राजस्थान अभियान के रूप में पार्टी अब प्रदेशभर में डंका बजाएगी। पूरी रणनीति से काम होगा। हर गांव का अपना एक उद्योग धंधा होगा। कच्चा माल उपलब्ध कराना और तैयार माल को बाजार उपलब्ध कराने के साथ भरपूर लाभ दिलाने की व्यवस्था शासन की होगी। हर साल 10000 नौजवानों को उद्योग-धंधे स्थापित करने के लिए एक-एक करोड़ रुपए सरकार की ओर से बिना बैंक गारंटी व अमानत के दिए जाएंगे। इसकी हम स्टांप पेपर पर न्यायालय से लिखित गारंटी देंगे। अभिनव बुकलेट युवाओं को दी गई। गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया गया।